फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। जनपद लखीमपुर में एक रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर निवासी 40 वर्षीय हरनाम की रिश्तेदारी जनपद लखीमपुर के कस्बा गोला में रिश्तेदार में रविवार को किसी का निधन हो गया था। हरनाम अपने भाई अरविंद के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। खुटार पूरनपुर हाईवे पर लौंहगापुर जंगल में उनकी बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हरनाम को मृत घोषित कर दिया। अरविंद की हालत भी बेहद गंभीर बताई ता रही है। उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को हरनाम के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार हरनाम हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें