फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद सर्दी से मिली राहत, तीन डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से पैदा हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन तक खराब रहे मौसम में शनिवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ। सूर्योदय के बाद धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, हवा में आर्द्रता सामान्य से अधिक होने के कारण रात में न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर छह डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार धूप निकलने से आर्द्रता में लगभग तीस फीसदी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार को सुबह से धुंध के साथ घना कोहरा छाएगा। पछुआ हवा चलने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हवा में नमी का स्तर 70 से बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया। वायुदाब में गिरावट के बावजूद पछुआ हवा शीतलहर बनकर जनजीवन को ठिठुराती रही। कड़ाके की सर्दी और ठिठुरन का असर सुबह दिन निकलने पर सूर्योदय के बाद तब तक बना रहा। जब तक कि धूप में तीखापन नहीं आया। दिन में 11 बजे के बाद सूरज की ताप से माहौल में थोड़ी गर्मी आई तो सर्दी से जनजीवन को कुछ हद तक राहत मिल गई। इससे सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल दिखने लगी। शाम चार बजे के बाद सूरज जैसे-जैसे पश्चिमी क्षितिज की ओर बढ़ा, उसी अनुपात में सर्दी भी जोर पकड़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह बताया कि दिन में तेज धूप से हवा में जितनी नमी का क्षरण हुआ, रविवार सुबह उसकी वापसी घने कोहरा के तौर पर होगी। पछुआ हवा चलने पर शीतलहर का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें