फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र नाथ प्रधान और भुवनेश आर्य बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य समाज की टाउनहाल शाखा के सत्संग भवन में नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए वार्षिक अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से जितेंद्र नाथ आर्य प्रधान और भुवनेश कुमार आर्य मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

अन्य पदाधिकारियों में नरेंद्र कुमार आर्य वरिष्ठ उप प्रधान, बलवीर शास्त्री उप प्रधान, नरेंद्र मिड्ढा वरिष्ठ उप मंत्री, संजय कुमार गुप्ता उप मंत्री, वेदपाल सिंह कोषाध्यक्ष, रामसरन लाल आर्य लेखा निरीक्षक और आनंद आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष बनाए गए। इसी क्रम में लक्ष्मी आर्य, जीतराम वर्मा, रामवीर आर्य, रामप्रकाश यादव, उमाशंकर आर्य, गिरीश चंद्र गुप्ता, रामचंद्र सिंह, सर्वेश्वरा नंद आर्य व द्वारिका प्रसाद वर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इसी मौके पर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के लिए नरेंद्र आर्य व जीतराम वर्मा और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के लिए जितेंद्र नाथ आर्य, भुवनेश आर्य, बलवीर शास्त्री, सर्वेश्वरानंद आर्य व वेदपाल सिंह प्रतिनिधि नामित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें