फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने के साथ ही दुकानदारों के चेहरे खिले

Tue, 03 Mar 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो दिन बारिश की वजह से सन्नाटे में रहे बाजारों में मंगलवार को धूप खिलने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। जैसे ही बारिश बंद हुई तो लोग होली की तैयारियों से संबंधित वस्तुएं खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचने लगे। इससे दोपहर में ही बाजारों में काफी भीड़ हो गई।
विज्ञापन

होली की तैयारियों के चलते बाजारों में दुकानदारों ने रेडीमेड कपड़े, किराना, रेडीमेड चिप्स, पापड़, कचरी, दालमोठ, अबीर गुलाल, पिचकारी आदि का इंतजाम कर रखा है। बारिश होने की वजह से लोग घरों से ही नहीं निकल पा रहे थे। इससे दुकानों में सन्नाटा पसरा रहता था। मंगलवार को जब धूप खिली तो लोगों ने बाजारों की ओर रुख किया। इससे किराना, रेडीमेड गारमेट्स, रंगों आदि की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आई।
इससे सदर बाजार, गोविंदगंगज, बहादुरगंज, जलालनगर, गुदड़ी बाजार, चौक, मंडी, छोटी मंडी, केरूगंज, दलेलगंज आदि बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। इनमें आर्य महिला डिग्री कालेज से बहादुरगंज जाने वाले और मंडी के पास वाले रोड पर तो दो पहिया वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें