फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का लेखा कार्यालय बना अखाड़ा

Tue, 03 Mar 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नगर पालिका परिषद का लेखा कार्यालय लड़ाई का मैदान बन गया। एक वार्ड मेंबर और दूसरे वार्ड मेंबर के पति के बीच जमकर गालीगलौज हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों में हाथापाई भी हो गई। मौके पर मौजूद अन्य वार्ड मेंबरों और पालिका कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पालिका परिषद में एक पद पर वार्ड मेंबर और वार्ड मेंबर के पति अपने चहेते कर्मचारी का प्रमोशन कराने को जोड़तोड़ कर रहे थे। इस मामले में वार्ड मेंबर के पति ने बाजी मार ली। इस का शिकवा करने के लिए वार्ड मेंबर लेखा कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान सभासद के पति वहां पहुंच गए। आमना-सामना होने पर दोनों में तनातनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो सभासद के पति ने मेंबर का कॉलर पकड़ लिया और एक तमाचा जड़ दिया। फिर वार्ड मेंबर ने भी तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई।
दो जनप्रतिनिधियों में झगड़ा होते देख पालिकाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। इसी दौरान वार्ड मेंबर कार्यालय से अन्य वार्ड मेंबर मौके पर पहुंच गए और उन लोगों ने किसी तरह से झगड़ा समाप्त कराया। इसी दौरान वार्ड मेंबर देख लेने की धमकी देकर चले गए। इस पर मेंबर पति ने अपने बेटे और अन्य मिलने वालों को पालिका परिषद में बुला लिया। हालांकि अन्य सभी वार्ड मेंबरों ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। इससे पालिका परिषद में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। शाम तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें