फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन किल्लत से जूझे पंप, अब मिली पेट्रोल-डीजल की सप्लाई

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डालवाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले दो दिन से पंप मालिकों को पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की आपूर्ति बंथरा स्थित डिपो से नहीं हो सकी। इसके चलते कई पंप मालिकों को बिक्री बंद करना पड़ी। बताते हैं कि डिपो में ही पेट्रो पदार्थों की किल्लत होने के चलते सप्लाई नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

जिले में पेट्रोल पंप सोमवार और मंगलवार से पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जूझ रहे थे। कई पंप स्वामियों ने सप्लाई को भेजने का अनुरोध किया, लेकिन वहां से आपूर्ति नहीं मिल सकी। जिसके चलते पंपों से बिक्री पर फर्क पड़ गया। पंप मालिकों को बिक्री रोकना पड़ गई। पंप स्वामियों ने डिपो से संपर्क साधा तो सप्लाई न होने की बात बताई गई।
हालांकि, बुधवार को डिपो से सभी पंपों पर मांग के अनुरूप सप्लाई भेज दी गई। सेल्स आफिसर हनुमान यादव बताते हैं कि पेट्रोल-डीजल पर्याप्त है। प्रत्येक पंप पर मांग के हिसाब से सप्लाई भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें