फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार और धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद मेें संगठन के महानगर महामंत्री सईद खां फलाही ने नवागत सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा को विशेष उपाय किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में त्रिपुरा की घटनाओं में दोषियों को चिह्नित उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, सभी दंगाइयों पर रासुका लगाने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे अधिकारियों पर कार्रवाई करने, प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति को मुआवजा देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में खलीक अहमद खां, अदीब अहमद, शाहनवाज, मोहम्मद अजीम, नोमान, तबील खां, इमरान, अफरोज अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें