फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में बिजली संकट, परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। जर्जर लाइनों का बार-बार टूटना और लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को कई घंटे सप्लाई नसीब नहीं होती। शनिवार रात थाने के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद विभागीय ढिलाई के चलते नगर के कई मोहल्लों में सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

यहां की अधिकांश बिजली लाइन जर्जर हालत में हैं। जब तक एक फाल्ट सही होता है, दूसरी जगह से शिकायत आ जाती है। रात से लेकर दिन तक बार-बार होने वाले फाल्ट के चक्कर में घंटों सप्लाई बाधित रहती है। ट्रांसफार्मर का फुंक जाना और दिक्कत खड़ी कर देता है। 31 अगस्त को मुख्य चौराहे का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे कई मोहल्लों में सप्लाई ठप रही।
चार सितंबर को सरैया मोड़ वाला ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बामुश्किल सप्लाई व्यवस्था पटरी पर लौट पाई थी कि शनिवार रात करीब तीन बजे थाने के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे नगर के मोहल्ला ब्रह्मनान, खेड़ा, वर्कजई व क़ानूनगोयान आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद ट्रांसफार्मर सही कराने की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे इन मोहल्लों में रविवार शाम तक बिजली सप्लाई व्यवस्था ठप रही। बिजली की लगातार बिगड़ती जा रही व्यवस्था से लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि थाने के पास अचानक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कुछ मोहल्लों की सप्लाई बाधित हुई है। ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाकर सप्लाई शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें