रोजा में यात्री ट्रेन के कोच में लादी जा रही आलू भरी बोरियां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे ने आय बढ़ाने के लिए पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों से माल ढुलाई शुरू कर दी है। शनिवार को रोजा से 21 डिब्बों की यात्री ट्रेन के कोचों में आलू भरकर गंतव्य के लिए रवाना किया। यह आलू असम के लिए भेजा गया।
प्रत्येक डिब्बे में लागू भरे 270 बोरे लादे गए। व्यापारियों ने बताया कि रोजा से असम के लिए ढाई सौ रुपये क्विंटल भाड़ा पड़ा है। वहीं सड़क मार्ग से लगभग 600 क्विंटल भाड़ा लगता था। कच्चा माल भी देर में पहुंचाता था। यहां पर 20 रुपये बोरेे के हिसाब से फर्रुखाबाद से रोजा आया और रोजा से ढाई सौ रुपये कुंतल पर असम के लिए लोड किया गया है। संवाद