फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
महानिदेशालय लखनऊ में पुरस्कृत किए जाते भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 18 दिसंबर को महानिदेशालय लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बरेली जोन की भारोत्तोलन टीम का शाहजहांपुर से तीन महिला खिलाडियों ने प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के 45 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा ने गोल्ड मेडल जीताकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसी तरह से नेहा वर्मा व खुशबू वर्मा का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। सभी खिलाड़ी सिंधौली के महाउदुर्ग गांव निवासी हैं। खिलाड़ियों का हरदोई बाईपास, अहमदपुर रेती व हथौड़ा चौराहा पर ढोल बजाकर स्वागत किया।
इस दौरान सदस्य जिला पंचायत हरिशंकर वर्मा, जिला भारोत्तोलन संघ जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद किशोर वर्मा, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान नेता हरीराम वर्मा, कोच ब्रजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय वर्मा, नगीना देवी, राज कुमार दुबे फौजी, सोनू वर्मा, रामवीर वर्मा, सुभाष वर्मा, राममूर्ति वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें