हथौड़ा स्टेडियम में हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर शाहजहांपुर खेल महोत्सव के तहत दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने हरी झंडी दिखाकर किया।
800 मीटर दौड़ में गौरव कश्यप प्रथम, राजेंद्र भाटी द्वितीय, अखिलेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुशील यादव ने पहला, मोहन सिंह ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में सुशील यादव पहले, सोहेल कादिर दूसरे और ऋतिक तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सिमरन यादव प्रथम, शिवानी वर्मा द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर रिले रेस में टीम सुशील यादव ने पहला, टीम पंकज कश्यप दूसरा, टीम अखिलेश वर्मा तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका भारोत्तोलन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, वारिस अली, सुरजीत सिंह, मनोज वर्मा, बृजेश, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।