फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बच्चों का किया स्कूल में स्वागत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बच्चों की थमज्ल स्क्रीनिंग करती शिक्षिका। संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बुधवार को खुल गए। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का फूल माला पहनाकर तथा तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई भी खिलाई गई। ज्यादातर बच्चे हंसी-खुशी मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे, लेकिन कुछ माता-पिता के साथ रोते-रोते आए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 8:00 बजे से स्कूल खुले तो एक से लेकर पांचवीं तक के छात्र-छात्राएं भी स्कूल पहुंचे। स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने के लिए शिक्षकों ने पहले से ही खास इंतजाम कर रखे थे। कहीं स्कूलों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया, तो कहीं फूल माला पहनाकर बच्चों को मिठाई और फल बांटे गए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत विशेष इंतजाम किए। बीएसए सुरेंद्र कुमार ने कंपोजिट विद्यालय अटसलिया, हथौड़ा बुजुर्ग और जानकी नगर समेत कई स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण भी किया।
शहर के कटिया टोला मोहल्ले में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रोटी गोदाम में प्रधानाध्यापक इमरान सईद व शिक्षिकाओं ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उनको जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं में पढ़ाई की और इंटरवल होने पर मिड-डे मील का आनंद भी लिया। प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने बताया कि पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के करीब 25 बच्चे आए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ जूनियर हाईस्कूल में सुबह 8:00 बजे से पहले ही बच्चों का आना शुरू हो गया था। छोटे बच्चे अभिभावकों के साथ स्कूल आए। कई दिनों बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। बच्चों का प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं ने फूल देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि फिर से स्कूल खुलने पर बच्चों का आना शुरू हो गया है। बुधवार को कक्षा एक से पांच तक के करीब 35 बच्चे स्कूल आए। हालांकि स्कूल के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी है।
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो सबसे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। फिर हाथों को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद फूल देकर उनका स्वागत किया। छोटे-छोटे बच्चे मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे थे। कई दिनों बाद स्कूल आने पर बच्चे उत्साहित थे, तो वहीं शिक्षिकाओं द्वारा उनका स्वागत किए जाने पर अभिभूत नजर आए। प्रधानाचार्या नुजहत अंजुम ने बताया कि एक से पांचवीं तक के 25 बच्चे आए थे। उनकी कक्षाएं लगी और शिक्षिकाओं ने पढ़ाया।
लीड कान्वेंट स्कूल में बुधवार को कक्षा एक से पांच तक के बच्चे पहुंचे, तो उनका प्रबंधक मोहम्मद जमाल और प्रधानाचार्या तराना जमाल ने स्वागत किया। स्कूल के सभी बच्चे मास्क लगाकर आए थे। प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं पहले से ही लग रही है। बुधवार को कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भी शुरू हो गईं। स्कूल खुलने के बाद से ही सभी कक्षाओं को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिससे कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बच्चे खुश नजर आए।
कंपोजिट विद्यालय में बीएसए ने किया बच्चों का स्वागत
भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और मिठाई बांटी गई। सभी को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण और पौधारोपण भी किया। कंपोजिट मॉडल विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय जानकीनगर में भी बीएसए ने बच्चों का स्वागत किया। ग्राम प्रधान अटसलिया अरविंद त्रिपाठी, ईश्वर कांत मिश्र खंड, निकहत परवीन दपिंदर कौर, मुन्नी आर्य, मीरा सिंह, रश्मि सक्सेना, सायमा तरन्नुम, शालिनी आदि मौजूद रहे।
नईबस्ती के स्कूल को गुब्बारों से सजाया
भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती को अध्यापकों ने गुब्बारों से सजाकर बच्चों का स्वागत किया था। सभी बच्चों को मास्क बांटे गए। अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए सहमति पत्र देने का अनुरोध किया। प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्कूलों के खुलने से रौनक लौटी है। इस मौके पर अध्यापक विपुल कुमार मिश्र, शिव कुमार, दिनेश आनंद, कल्पना सिंह सहित रामचंद्र, मोहनी एवं किरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें