फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत के लिए तैयार हो गए स्कूल, बच्चे हो रहे खुश

विज्ञापन
शाहजहांपुर के आर्य महिला इंटर कॉलेज में कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यालय बुधवार से खुलेंगे। शासन ने विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन कराने और स्कूल खुलने पर कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पहले दिन स्कूल आने पर बच्चों का स्वागत किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जनपद मेें 2700 से अधिक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से तमाम प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ संचालित हैं। कक्षा छह से आठ तक के जूनियर स्कूल 16 अगस्त से खुल चुके हैं, लेकिन प्राइमरी कक्षाओं के कमरे कोरोना संक्रमण के चलते बंद हैं। सरकार ने एक सितंबर से प्राइमरी की कक्षाएं लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था।
शहर में बहादुरगंज स्थित रोटी गोदाम प्राइमरी स्कूल, हथौड़ा के मॉडल प्राथमिक विद्यालय के साथ ही आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा लीड कांवेंट, माधवराव सिंधिया स्कूलों में भी मंगलवार को स्कूल परिसरों से धूल साफ कराने के बाद दोपहर तक धुलाई कराई गई। स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों ने बताया कि अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजने की मौखिक सहमति दी है। उनके लिखित सहमति पत्र भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें