फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा-बरतारा के बीच तेज हुआ नॉन इंटरलॉकिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-बरतारा के बीच बुधवार से नॉन इंटरलॉकिंग का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। इस कार्य के लिए सात जनवरी तक का ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त और कुछ के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन

रोजा से सीतापुर तक दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद अब इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में धीमी गति से काम चला, लेकिन बुधवार को लगातार 72 घंटे तक कार्य किए जाने की शुरुआत हो गई। दिन-रात काम होने के चलते रोजा रेलवे स्टेशन परिसर में 120 लाइटें लगाई गई और 17 अस्थाई कार्यालय बनाए हैं, जिनमें रेल अधिकारी रहेंगे।
बुुधवार को भी कोई गाड़ी सीतापुर की ओर नहीं गई। करीब एक दर्जन यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवाए। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के लिए अंबाला, फिरोजपुर, सहारनपुर, इलाहाबाद, चंदौसी, बरेली, रुड़की, कानपुर समेत कई डिवीजन से रेल कर्मचारी आए हुए हैं। दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें