फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण करने की कोशिश का आरोपी सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर में सोमवार की शाम एक चार साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश करने का आरोप सिपाही मुकेश कुमार पर लगा था। प्रथमदृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के तारीन जलालनगर निवासी प्रापर्टी डीलर जावेद का चार वर्ष का बेटा अबादुर रहमान सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से गुजरा सिपाही मुकेश कुमार ने बच्चे को जबरन गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने आरोपी से बच्चे को छीन लिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बच्चे के चाचा मेराज ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बच्चे के अपहरण करने का आरोप लगाया था।
पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज देखने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद प्रथमदृष्टया सिपाही मनोज को दोषी पाया। उसे निलंबित कर दिया गया है। उसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार की शाम मामले ने तूल इसलिए पकड़ा, क्योंकि परिजन ने सीसीटीवी कैमरे कैद हुई घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सिपाही बच्चे को लेकर जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा है और बच्चा खुद को छुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद सिपाही पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें