टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण करतेनगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी से टीकाकरण कराने की अपील की गई। रविवार को लाल इमली चौराहा स्थित रोशनी गोदाम, गांधी भवन टाउनहाल, पानी की टंकी के पास जलालनगर, निगोही रोड, हददफ पुलिस चौकी नाले के किनारे, बिजलीपुरा, पानी की टंकी, अब्दुल्लागंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्केट मालखाना मोड़, चमकनी गाड़ीपुरा पानी की टंकी, फायर स्टेशन कृष्णा नगर ट्यूबवेल के पास, सिंजई, महमंद गढ़ी, अकब मस्जिद कांच, मुजफ्फरगंज और नगर निगम कार्यालय में टीकाकरण शिविर लगा। इनका नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को नगर में कोविड-19 ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड की दोनों डोज लगवाने व कोविड ओमिक्रान के संक्रमण के लिए मास्क का उपयोग, जितना संभव हो एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। नगर आयुक्त ने नगरवासियों से अपील कि कोविड-19 के संक्रमण के बचाव से बचने लिए 15 साल से कम वाले बच्चे एवं उससे ऊपर वाले व्यक्तियों के लिए सेंटर बनाए गए हैं, वहां जाकर टीकाकारण कराएं एवं जिन व्यक्तियों के नौ महीने से ऊपर दोनों डोज (कोविशील्ड एवं कोवाक्सिन) लग चुकी है वह व्यक्ति बूस्टर डोज भी जरूर लगवाएं, जिससे इस महामारी से बचाव किया जा सके। सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने भी रोशनी गोदाम में बूस्टर डोज लगवाई।