फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाने लगा देशभक्ति का खुमार, तिरंगे के रंग में सजे बाजार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को चौक बाजार में तिरंगा खरीदते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 15 अगस्त रविवार को देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाया जाएगा। तिरंगे का रंग बाजारों में भी देखने को मिलने लगा है। बाजार में झंडा, बैज, रिस्टबैंड, स्टीकर के साथ ही अन्य आइटम भी उपलब्ध हैं, जिसकी खरीदारी लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरगंज, चौक और जलालनगर बजरिया समेत विभिन्न स्थानों पर लगने वाली बाजारों और गली-मोहल्लों में दुकानों में सज गई हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए स्टीकर से लेकर बड़े साइज तक के तिरंगे की दुकानों पर उपलब्ध हैं। दुकानों पर तिरंगा झंडा, तिरंगी टोपियां, तिरंगी झंडियां, तिरंगा दुपट्टा और झालरों के साथ ही तिरंगे बैज भी सजे हैं। बाजारों में तिरंगे झंडे की बिक्री शुरू हो गई है।
स्टेशनरी विक्रेता जसवंत सिंह बताते हैं कि सबसे अधिक झंडा, रिस्टबैंड, कैप और बैज की बिक्री होती है। बाजार में पांच रुपये, 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के झंडे हैं। इसमें बैलून का तिरंगा बच्चों को सबसे अधिक लुभा रहा है। स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्ट बैंड 15 रुपये से 40 रुपये, बैज पांच रुपये से 15 रुपये तक का है। इसी तरह कस्बा क्षेत्र की दुकानें भी तिरंगे से सजने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें