फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से घर जा रहे भाई-बहन से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी के दूसरे गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने अस्पताल से घर जा रहे भाई-बहन के हाथों से बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित अजीजगंज पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काईयां निवासी विनय राठौर अपनी संतोष राठौर थाना तिलहर क्षेत्र में स्थित रोहिलखंड अस्पताल से घर लौट रहे थे। तभी लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली अंतर्गत आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के दूसरे गेट के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने संतोष के हाथ से बैग छीन लिया और बाइक वापस हाईवे के लिए मोड़ दी।
सरेराह हुई वारदात से हड़कंप मच गया। विनय और संतोष ने पुलिस चौकी अजीजगंज आकर घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौर्या पीड़ित के साथ घटनास्थल पर आए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। पीड़ित की ओर से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें