फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के युवक की लखीमपुर में ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मौत

विज्ञापन
गांव नवदिया नवाजपुर के साजेब का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया नवाजपुर निवासी 18 वर्षीय साजेब की शनिवार को जनपद लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। परिवार के लोग शव घर ले आए हैं।
विज्ञापन

साजेब के पिता जियाउद्दीन ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक भट्ठे पर ईंटों की ढुलाई में लगा है। उनका पुत्र ट्रैक्टर पर श्रमिक के रूप में जाता था। शनिवार को साजेब अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लेकर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव खजुरिया लेकर गया था।
दोपहर दो बजे चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था। ट्रैक्टर पर बैठा साजेब नीचे जा गिरा और वह पहिये से कुचलकर गंभीर घायल हो गया। घायल साजेब को संपूर्णानगर सीएचसी पर ले जाया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें