फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा और खन्नौत नदी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, लगा मेला

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गंगा स्नान पर पीपल घाट पर गंगा मैया की आरती करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को शहर में स्थित गर्रा व खन्नौत नदी के घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा मइया से सुख-शांति के लिए कामना की गई। इसके साथ नदी किनारे मेला भी लगा। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों के घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। शहर में गर्रा नदी के किनारे पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित घाट, खन्नौत नदी के हनुमत धाम और पीपल घाट पर लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। साथ ही नौका विहार का आंनद भी लिया। तो वहीं गर्रा नदी के पास गांधी पार्क में मेला लगा। गांधी पार्क के साथ ही गर्रा पुल पर खेल-खिलौने, चाट, पकौड़ी, मिठाई आदि की दुकानें लगी। महिलाओं और बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की, तो चाट-पकौड़ी का स्वाद भी चखा। वहीं, मेला के चलते गर्रा पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसको नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रही।
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) पर योग विज्ञान संस्थान की ओर से योग-गंगा विषयक आध्यात्मिक गंगा स्नान का आयोजन किया गया। योग साधकों ने गंगा मइया की पूजा-अर्चना कर आरती की और विशिष्ट योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने विशिष्ट योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। ज्योति गुप्ता, गीता पांडे, पद्मा गुप्ता, विपिन रस्तोगी अजय गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, जवाहर लाल, राजेश दीक्षित, शिल्पी गुप्ता, सौरभ गोयल, ललित मोहन, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, शालिनी मिश्रा, अर्चना दीक्षित, डा. पिंकी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में गंगा स्नान पर गर्रा नदी में नौका बिहार करते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में गंगा स्नान पर गर्रा नदी तट पर पूजा अर्चना करती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में गंगा स्नान पर गर्रा नदी के बाहर लगा मेला में बच्चों के साथ खरीदारी करती महिलाएं । ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें