फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 घंटे बंद रहेगी हुलासनगरा क्रॉसिंग, रूट किया गया परिवर्तित

विज्ञापन
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर फाटक खुलने का इंतजार करते लोग । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग में बुधवार को ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते क्रॉसिंग बुधवार सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक बंद रहेगी। क्रॉसिंग बंद रहने के कारण वाहनों का रूट परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नौ अक्तूबर को उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को पत्र लिखकर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर 11 अक्तूबर को ट्रैक मेंटीनेंस की अनुमति मांगी थी। तब अनुमति नहीं मिल सकी थी। इसके बाद दोबारा पत्र लिखकर 20 अक्तूबर को सुबह नौ से रात नौ बजे तक क्रॉसिंग बंद रखने की अनुमति मांगी गई। अब बुधवार को हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रहेगी। क्रॉसिंग बंद होने की वजह से प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है।
जारी किए गए रूट प्लान के मुताबिक सीतापुर-लखनऊ की ओर से बरेली जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जमुका तिराहे से डायवर्ट कर अटसलिया तिराहे तथा दियूरिया मोड़, नियामतपुर, सतवां रिंग रोड होते हुए निगोही रोड से बीसलपुर की ओर निकाला जाएगा। हरदोई से आने वाले और बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहनों को हरदोई चौराहे से जमुका तिराहा, दियूरिया मोड़ से रिंग रोड की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

अटसलिया मोड़, सलिया मोड़, त्रिलोकी नाथ मंदिर तिराहा, नियामतपुर, हमजापुर, सतवां चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा जो वाहनों को सही रास्ता बताएगा। यदि रिंग रोड या बरेली मोड़ की तरफ से रात में खड़े वाहन जो बरेली की तरफ जाना चाहते हैं, वे रिंग रोड बीसलपुर होते हुए बरेली को भेजे जाएंगे।
फर्रुखाबाद, हरदोई की ओर से आने वाहन जो बरेली की तरफ जाना चाहते हैं, वे हुल्लापुर चौराहे से राजेपुर, मिर्जापुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे से कटरा की तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बरेली मोड़ चौराहे से सीतापुर, लखनऊ, हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहन जलालाबाद, हुल्लापुर चौराहा, राजेपुर, मिर्जापुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्जन कराया गया है। आम जनता से सहयोग की अपेक्षा है। हर रूट परिवर्तन के स्थान पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

एस. आनंद, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें