लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा ओवरब्रिज पर लगा जाम।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे साइडिंग पर बुधवार की शाम ट्रेन से खाद उतारी जा रही थी। खाद को ट्रक में लोडकर उसको ले जाया जा रहा था। रोजा की ओर से खाली ट्रक साइडिंग पर खाद लोड करने के लिए जा रहे थे।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा ओवर ब्रिज पर एक बार में सिर्फ एक भारी वाहन ही गुजर सकता है। शाम करीब पांच बजे ओवर ब्रिज पर एक साथ दो ट्रक आमने-सामने आ गए। जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एक तरफ जमुका तिराहा तो दूसरी तरफ मेजबान होटल तक जाम लगा लग गया। जिसमें रोडवेज से लेकर तमाम वाहन फंस गए। देर शाम तक हाइवे पर जाम लगा रहा और जाम में फसे वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। संवाद