फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहतेपुर गांव पहुंची टीम, 70 बुखार के मरीज मिले

विज्ञापन
निगोही के गांव शहतेपुर में रोगियों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। शहतेपुर गांव में बुखार के फैलने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्वास्थ्य टीम ने रविवार दोपहर गांव में पहुंचकर बुखार के रोगियों की जांच की। इनमें तीन मरीज मलेरिया के मिले हैं। देर शाम तक टीम लोगों की जांच करती रही।
विज्ञापन

निगोही ब्लॉक के शहतेपुर गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। गांव के सटे तालाबों में मच्छर पनप रहे हैं। गांव में बुखार के कई मरीज हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची। घर-घर बुखार के रोगी खोजे गए। निगोही सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि 70 मरीज बुखार के मिले हैं। इनकी जांच कराई गई। इनमें से तीन मरीज मलेरिया के संदिग्ध मिले हैं।
इनकी लैब जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य टीम में निगोही सीएचसी से डॉ. ललित वर्मा, फार्मासिस्ट कुलदीप, एलटी सुनील गांव में पहुंचे थे। गांव में पिंकी देवी, शिवकुमार, रंजीत, सूरजपाल, विनयपाल, रामादेवी, रीना, आकाश, अवनीश, रामशंकर, बाबू, गीता, विशेष, शोभा समेत 70 बुखार के मरीज मिले। उन्हें दवाई दी गई है।
विज्ञापन

बरमौला अर्जुनपुर में मिला मलेरिया का संदिग्ध मरीज
भावलखेड़ा सीएचसी के अंतर्गत बरमौला अर्जुनपुर गांव में बुखार रोगी होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार भारती ने बताया कि बुखार के रोगियों की जांच की गई, जिसमें 103 नमूने एकत्र किए गए। इसमें 56 नमूने प्लास्मोडियम वाईवैक्स, 18 नमूने डेंगू, 29 नमूने टायफॉइड के लिए गए। एक महिला का नमूना मलेरिया पॉजिटिव मिला है। महिला को दवाई दी गई है। जांच दल में डॉ. प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट दिवाकर अवस्थी, एलटी मनीष कुमार, रविरंजन कुमार और फहीम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें