फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का इस्तीफा और पुत्र की हो गिरफ्तारी : चढूनी

विज्ञापन
लौहंगापुर गुरूद्वारे में मीडिया से बात करते गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए और पुलिस को मंत्री पुत्र सहित सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने चाहिए। लखीमपुर से पीलीभीत जाते समय बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने खुटार के लौहंगापुर गुरुद्वारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। लखीमपुर की घटना जलियावाला बाग जैसी घटना है। घटना के बाद सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद करा दी, जिससे घटना की सत्यता लोगों को पता न लग सके, लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें साफ दिखकर रहा कि किसान शांतिपूर्ण धरने को जा रहे थे। किसानों पर पीछे से गाड़ी चढ़ा दी गई।
किसान नेता ने कहा कि उनको दो दिन तक मौके पर जाने नहीं दिया गया। वह भेष बदलकर और गाड़ियां बदलकर लखीमपुर पहुंच सके। प्रदेश सरकार जितना प्रयास लोगों को मौके पर जाने से रोकने में कर रही है, उतना आरोपियों को गिरफ्तार करने में करती तो आरोपी जेल में होते, लेकिन पुलिस जांच-जांच का खेल खेल रही है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों से जो मिलना चाहता है उसे मिलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विचार कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। गुरनाम सिंह चढूनी के साथ प्रदेश अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल, तरविंदर सिंह मोमी, जसप्रीत सिंह, सुधीर ठाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें