फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हनुमत धाम पर किया पूजन, बजरंगबली की उतारी आरती

Wed, 12 Jun 2024 10:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार की सुबह हनुमत धाम पर बजरंगबली के दर्शन किए। पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सफाई नायकों के सम्मान समारोह के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
हनुमत धाम पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, साथ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को सुबह करीब सवा नौ बजे शाहजहांपुर के विसरात में हनुमत धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा के साथ हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमत धाम के गर्भ गृह में स्थापित मूर्तियों का पूजन किया। आरती उतारने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल ने हनुमत धाम स्थित हाल में नाश्ता किया। 15 मिनट तक हनुमत धाम पर रुकने के बाद वह वृंदावन गार्डन स्थित पारी पैलेस के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने सफाई नायकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों समेत तमाम कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यहां से बरतारा स्थित विनोबा आश्रम गईं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल ने बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में बैंक आफ बड़ौदा शाखा का उद्घाटन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम के बाद वह दोपहर करीब 2:05 बजे रिलायंस पावर के लिए रवाना हुई। यहां से 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें