फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकान में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाओं ने चुराए जेवर, पर्दे के पीछे का सच जानकर दंग रह गए लोग

Tue, 11 Jun 2024 08:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में बुर्का पहनकर दो महिलाओं ने सराफा दुकान से जेवर चुरा लिए। कुछ ही देर बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब महिलाओं ने बुर्का हटाया तो अपनी सच्चाई बताई तो हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में बुर्का पहनकर सराफा दुकान से चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का माल और नकदी भी बरामद कर ली गई।

विज्ञापन


सोमवार को रामताल रोड पर स्थित सराफा व्यवसायी गौरव भारद्वाज ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बुरखा पहनकर दो महिलाएं उनकी दुकान से सोने की लौंग व दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गईं। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगा दिया। देर शाम कस्बे के गुनारा मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

लखीमपुर जिले की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं
पकड़ी गईं महिलाओं में जिला लखीमपुर के थाना कमालपुर निवासी प्रेमा देवी व थाना गोला निवासी तृप्ति शामिल थीं। आरोपी महिलाओं के पास से पायल व लौंग के अलावा नौ हजार रुपये भी बरामद किए गए। प्रेमा देवी ने बताया कि कई साल पहले उसका पति छोड़कर चला गया था।

बच्चों की परवरिश करने के लिए उसने दूसरी महिला को साथ लेकर चोरियां शुरू कर दीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वे लोग बुर्का पहनती थीं। चोरी के झाले बेचने पर दोनों को नौ हजार रुपये मिले थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें