फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर गंगा स्नान कर दी पितरों का विदाई

विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट में पितृविसर्जन व अमावस्या पर्व पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई गांव स्थित गंगा तट पर पितृ विसर्जन अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर तर्पण कर पूर्वजों को विदा किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र, मिष्ठान और दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। बुधवार को सूर्योदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु पितृ विसर्जन अमावस्या पर ढाईघाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पुरोहितों के मंत्रोच्चार पर अपने पूर्वजों को जल तर्पण कर विदाई दी। इस बाद पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगातट पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इससे इस बार जाम नहीं लगा। हालांकि इस बार प्रशासन ने सुरक्षित आवागमन के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया था।
ढाईघाट गंगातट पर यातायात व्यवस्था में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सहयोग किया। मिर्जापुर थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने ढाईघाट के मेले में शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिंदू संगठनों से सहयोग की अपील की थी। थाना प्रभारी की अपील पर विहिप के जिला सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह परमार, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज गुप्ता, रजत गुप्ता, रामसागर, गौरव, अंशुल व प्रद्युमन आदि कार्यकर्ताओं ने मेले में पहुंचकर यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें