फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News:ताश खेलते समय विवाद होने पर फायरिंग, महिला समेत दो को लगी गोली

Sun, 29 May 2022 10:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देसी बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलान क्षेत्र के गांव अजीत नगला में ताश के पत्ते खेलते समय हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से मीरा यादव व गुड्डू यादव घायल हो गए। 

विज्ञापन


रविवार को शाम चार बजे आशाराम ताश के पत्ते खेल रहा था। उसके पीछे छह वर्षीय सनोज यादव खड़ा था। सनोज ने आशाराम के हाथ वाला पत्ता सामने वाले को बता दिया। इस पर आशाराम ने सनोज को थप्पड़ मार दिया। सनोज की तरफ से भी परिजन के आने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। फायरिंग होने लगी। सनोज की ताई मीरा देवी व चाचा गुड्डू यादव गोली लगने से घायल हो गए। मीरा देवी के सीने व पेट में गोली लगी है। 
विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से मीरा को बरेली रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देसी बंदूक भी बरामद कर ली है। जबकि अन्य असलहे की तलाश की जा रही है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग करने वाले छह आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें