शाहजहांपुर। अखिल भारतीय श्री सैनी माली सेवा समाज की जिला इकाई की रविवार को मुख्य संरक्षक महेश चंद्र श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. निर्मल कुमार सैनी जिलाध्यक्ष और अनिल कुमार सैनी मंत्री चुने गए।
अन्य पदाधिकारियों में महेश चंद्र श्रीमाली मुख्य संरक्षक, ओम प्रकाश श्रीमाली संरक्षक, मनजीत कुमार सैनी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, राजेश श्रीमाली उपाध्यक्ष, राकेश सैनी व ब्रजेंद्र कुमार शर्मा उप मंत्री, राकेश कुमार व बुद्धसेन श्रीमाली प्रचार मंत्री, अभिषेक श्रीमाली व सुरेंद कुमार श्रीमाली संगठन मंत्री, राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष, राजेश बाबू सहायक कोषाध्यक्ष और अजय श्रीमाली कोष निरीक्षक बनाए गए। देवेंद्र सैनी, भोलानाथ शर्मा, अजय श्रीमाली, गोपाल सैनी व रामदुलारे सैनी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। संवाद