फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 22 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपने छह विधायक

विज्ञापन
शाहजहांपुर का कलक्ट्रेट । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इस वर्ष विधानसभा चनाव में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कुल 22 लाख, छह हजार, 57 मतदाता मतदान करेंगे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 38 हजार, 903 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु के 21 हजार, 382 ऐसे युवा भी शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेेंगे।
विज्ञापन

जनपद में मतदाता
पुरुष महिला अन्य कुल
1197567 1008315 175 2206057
किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
131-कटरा 184572 152247 27 336846
132-जलालाबाद 202400 163714 18 366132
133-तिलहर 190546 164160 18 354724
134-पुवायां 206566 179030 26 385622
135-शाहजहांपुर 220212 187049 32 407293
136-ददरौल 193271 162115 54 355440
----------
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बढ़े 209 बूथ और 47 मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को थामने के लिए बूथों पर मतदाताओं की संख्या सीमित रखने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में जिन बूथों पर 1200 से ज्यादा मतदाता थे, उनके लिए 209 अतिरिक्त बूथ बनाए हैं और जिन मतदान केंद्रों पर पांच से ज्यादा बूथ थे। उन्हेें 17 अतिरिक्त मतदान केंद्रों पर समायोजित किया। इस तरह जिले में बूथों की संख्या 2424 से बढ़कर 2633 और मतदान केंद्र 1744 से बढ़कर 1791 हो गए हैं।
30 से 39 वर्ष आयु के सबसे ज्यादा मतदाता
जिले की सभी सीटों पर 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के सर्वाधिक पांच लाख, 84 हजार, 95 मतदाता हैं। मतदाताओं का आयु के आधार पर वर्गीकरण करें तो जनपद में 18 से 19 वर्ष आयु के 21 हजार, 382, 20 से 29 वर्ष के चार लाख, 57 हजार, 863, 40 से 49 वर्ष के चार लाख, 37 हजार, 678, 50 से 59 वर्ष के तीन लाख, 53 हजार, 716, 60 से 69 वर्ष के दो लाख, सात हजार, 580, 70 से 79 वर्ष के एक लाख, दो हजार 270, 80 से 89 वर्ष के 33 हजार, 322, 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 7199 और आयु का शतक पूरा कर चुके 948 मतदाता हैं। यदि 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के मतदाताओं का आकलन करें तो उनकी संख्या 41 हजार, 469 है।
विज्ञापन

पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा
गत वर्ष एक नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची में सभी छह सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या नौ लाख, 86 हजार, 187 थी जो सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद बढ़कर दस लाख, आठ हजार, 315 हो गई। इसी तरह पुरुष मतदाता 11 लाख, 80 हजार, 801 से बढ़कर 11 लाख, 97 हजार, 567 हो गए हैं। यही नहीं, गत चुनाव मेें 166 ट्रांसजेंडर (किन्नर) मतदाता थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 175 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें