फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

विज्ञापन
शाहजहांपुर में इंदिरा गांधी की पूण्र्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते पार्टी के पदाधिकार - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि रविवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने श्रद्धा पूर्वक मनाई। टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और गोष्ठी में राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे जो लोग 70 साल के अतीत को लेकर बार-बार कांग्रेस नेतृत्व पर निष्क्रियता का लांछन लगा रहे हैं, वह वास्तव में देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विषम हालातों में आजादी मिलने पर देश में सुई तक नहीं बनती थी, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में हवाई जहाज तक बनने लगे।
इंदिरा गांधी के शासन काल मेें पूर्व राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति आदि ऐसे कई नीतिगत फैसले हुए, जिन्होंने देश की दशा बदलकर उसे विश्व में अलग पहचान दी। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अतित कुमार गुप्ता बागी, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक अश्विनी द्विवेदी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अजय मीरा पांडेय, सुनील गुप्ता, संजय सक्सेना, मो. इकरार, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें