फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव पिड़रिया में शुक्रवार को घर में विवाद होने पर एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वहीं, थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मिर्गापुर में डिबरी गिरने एक महिला झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पिड़रिया निवासी मुलायम सिंह का 26 वर्षीय पत्नी रीना से किसी बात को लेकर दोपहर में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर रीना ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार वालों ने किसी तरह से आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक रीना करीब 95 फीसदी जल गई। देर शाम उसकी मौत हो गई।
वहीं, गांव मिर्गापुर निवासी रामदास की 50 वर्षीय पत्नी रानी बृहस्पतिवार की रात कमरे में सो रही थी, तभी अचानक जलती डिबरी गिरने से रजाई में आग लग गई और वह आग की चपेट में आ गईं। परिवार वालों ने किसी तरह से आग बुझाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें