शराब के नशे में कॉलोनी में काट रहा था गदर
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर कांशीराम कॉलोनी में गदर कर रहे युवक को चौक कोतवाली पुलिस ने हवालात में डाल दिया। शुक्रवार सुबह उसका शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
लखीमपुर खीरी निवासी असलम की ससुराल कांशीराम कॉलोनी में है। बृहस्पतिवार को वह यहां पत्नी के पास आया था। रात में उसने शराब पी और उसके बाद पत्नी को गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। लोगों ने जैसे-तैसे उसे बचाया तो असलम ने कॉलोनी में गदर काटते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर डायल-100 पर सूचना दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर असलम को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह असलम की पत्नी को कोतवाली बुलाया गया तो उसने शराबी पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने असलम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।