ट्रेन से कटे अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाने के लिए उठा रहे लोगों की जेब काटने का प्रयास करने वाले एक युवक की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
रोडवेज के पास वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अधेड़ के पैर कट जाने की वजह से वहां पर भीड़ एकत्र हो गई थी। लोग अधेड़ को जिला अस्पताल में ले जाने के लिए अधेड़ को उठा रहे थे। इसी दौरान वहां पर गांव शहबाजनगर के शमीम ने एक व्यक्ति की जेब काटने का प्रयास किया। इस पर उसने पकड़ लिया। पुलिस, एंबुलेंस और जीआरपी न पहुंचने की वजह से पहले से खफा भीड़ का गुस्सा जेबकतरे पर उतर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भीड़ ने जेबकतरे की जमकर धुनाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।