लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मुल्ला में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रविवार को ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार दिया। मृतका के पिता ने पसगवां थाने में तहरीर दे दी है।
थाना रोजा क्षेत्र के गांव बरनई निवासी ऋषिकांत ने अपनी बेटी 25 वर्षीय ममता की शादी आठ फरवरी 2014 में लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मुल्ला निवासी गोविंद मिश्रा की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ममता के ससुराल वाले दहेज मेें प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। बेटी को प्रताड़ित होने देख ऋषिकांत ने गोविंद को प्लाट दिलवाने की हामी भर दी थी। वह काफी दिनों से प्लाट की तलाश कर रहे थे। ऋषिकांत के मुताबिक सुबह करीब साढ़े नौ बजे ससुराल वालों ने ममता पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। ममता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। ममता के ससुराल वालों ने की वह लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। ऋषिकांत ने बताया कि सुबह सात बजे ममता के उन्हें फोन करके कहा थी कि जल्दी से प्लाट दिला दो ससुराल वाले काफी परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।