रविवार को नगर में हरियाणा पुलिस हत्या के बाद डकैती
के एक मामले में वांछित तीन लोगों को गिरफ्तार करके ले गई।
ट्रैक सूट में
लंबी चौड़ी कद के इन पुलिस कर्मियों को नगर के कई हिस्सों में दबिश दिए
जाने से कई तरह की बातें बनीं। वर्दी में न होने के कारण किसी ने अपहरण की
बात मानी तो किसी ने कुछ।
शाम लगभग पांच बजे अस्पताल रोड पर एक
प्रतिष्ठान से हरियाणा पुलिस ने तीन युवकों को उठा लिया और उन्हें लेकर
हरियाणा रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस कर्मी युवकों की
लाल व काले रंग की हीरो ग्लैमर बाइक भी अपने साथ ले गए। युवकों को सफेद
रंग की दो कारों से ले जाने पर पहले तो दहशत की स्थिति पैदा हो गई थी।
बाद
में हरियाणा पुलिस होने की बात पता चली। सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस
के द्वारा पकड़े गये युवकों में गांव बढ़ेपुर निवासी मनोज, सलेमाबाद पट्टी
निवासी अली तथा ग्वार निवासी सतेंद्र कुमार शामिल हैं। इन्हें गुड़गांव में
डकैती और हत्या के एक मामले में गिरफ्तार करने की बात बताई गई है।