फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटा अधेड़

Mon, 07 Sep 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी हाल्ट के पास स्थायी रूप से बंद रेलवे फाटक पर आज करीब पौने 11 बजे एक व्यक्ति ट्रेन से कटकर मर गया। हालांकि इस घटना में जो दृश्य था, उससे साफ है कि मृतक कट मरने के इरादे से ही आया था। उसकी उम्र करीब 46 साल थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसकी जेब से 280 रुपये मिले हैं। लोगों के मुताबिक वह हाथ में हॉकी लिए हुए फाटक पर पहुंचा था। उसके पैर में पहले से ही चोट लगी थी। घटना अप लाइन पर हुई।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास वाली रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह अधेड़ पहुंचा था। उसने फाटक झुककर पार कर लिया था, लेकिन लाइन पार करने की बजाय एक ओर खड़ा था। इतने में अप लाइन पर एक मालगाड़ी आने लगी तो ट्रैक पार करती भीड़ तेजी से अलग-अलग दिशा में छंटी, लेकिन वह पटरी के पास चला गया। मौके पर मौजूद लोगों को उसके खुदकुशी करने का अंदेशा हुआ तो उसे रुकने और हटने को कहा। एक युवक ने तो बाकायदा दौड़ लगाई और उसे खींचकर लाइन से किनारे किया। खींचतान के दौरान अधेड़ जमीन पर गिरा और गिरते ही उसने खिसककर पटरी को कस कर पकड़ लिया। युवक ने उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन उसने पटरी से अपनी पंजों की पकड़ ढीली नहीं की। इतने में मालगाड़ी आई और गुजर गई। अधेड़ के दोनों हाथ कटकर रेलवे लाइन के बीच पड़े थे और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट थी। जब तक लोग कुछ समझते तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही जीआरपी वाले मौके पर पहुंचे। जीआरपी के प्रभारी एसओ शिवशंकर पटेल ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें