फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला घायल

Mon, 07 Sep 2015 12:32 AM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम पलिया से भीरा की ओर जा रही एक कार ने शारदा पुल पर किनारे चल रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देेने वाली कार को रोक कर उसी से महिला को सीएचसी भिजवाया। इधर घटना गुस्साई तमाम महिलाओं ने बच्चों समेत शारदापुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम करीब आधे घंटेे तक रहा लेकिन न तो पुलिस और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। महिलाओं ने पुल के दोनो ओर बड़े स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

श्री नगर निवासी चेतराम की 40 वर्षीय पत्नी फुलवा रविवार की शाम 5.30 बजे शारदा पुल की सड़क पर किनारे जा रही थी कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह वहीं गिर गई। ग्रामीणों ने फौरन ही दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को रोक लिया और जख्मी महिला को उसी कार से सीएचसी भिजवाया। घटना से गांव की महिलाएं नाराज हो गईं और बच्चों समेत पुल पर पहुंच गईं। महिलाओं ने यहां जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। इस दौरान न तो पुलिस ही पहुंची और न ही कोई अन्य अधिकारी। जाम समाप्त करने के बाद महिलाओं ने यहां दोनों ओर बड़े स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
बाइक सवार जख्मी : महंगापुर की ओर से बाइक द्वारा आ रहे गुरजीत सिंह गुदड़िया बाबा देव स्थान के पास एक सांड से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें