फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों ने महिला से 3.25 लाख ठगे

Mon, 09 Feb 2015 11:32 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों के कल्याण के लिए शासन की चल रही योजनाओं में तमाम प्रयासों के बाद भी इस क्षेत्र में सक्रिय दलालों का डाका बदस्तूर जारी है। ऐसे ही एक मामले में तीन दलालों ने महिला लाभार्थी से सवा तीन लाख की रकम ठग ली। मामले की जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रौली बौरी के मंझरा नौगवां की रहने वाली करीब 70 साल की द्रोपदी के पति रामभजन की मौत करीब डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक को कृषक बीमा दुघर्टना के तहत शासन से स्वीकृत हुई पांच लाख की धनराशि द्रोपदी के खुलवाए गए बैंक ऑफ  बड़ौदा के खाते में आ गई। कस्बे की महिला दलाल समेत दो अन्य दलालों को इसकी भनक लगने पर करीब बीस दिन पहले यह तीनों द्रोपदी के गांव पहुंचे और उस अनपढ़ महिला को इधर-उधर की बातें समझाकर बैंक ले आए जहां खाते से रकम निकालने के बाद एक लाख 80 हजार रुपये द्रोपदी को दे दिए। शेष धनराशि यह कहकर ले ली कि इस रकम को खर्च करके उसे एक अन्य योजना का लाभ दिलवा देंगे। उसके बाद से उक्त दलालों के न मिलने पर परेशान महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें