फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर आउटर पर मालगाड़ी से लूटा गेहूं

Fri, 13 Mar 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर/ तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी से कुछ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को गेहूं के कई बोरे लूट लिए। इस दौरान कुछ बोरे आउटर के पास ही गिर गए। बाद में आरपीएफ ने बोरों को उठवा लिया। हालांकि आरपीएफ इसे लूट मानने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को मालगाड़ी तिलहर रेलवे स्टेशन क्रॉस करके जैसे ही आगे बढ़ी तो वहां मौजूद बदमाशों ने गाड़ी के एक वैगन से गेहूं के बोरे गिराने शुरू कर दिए। बाद में बदमाश किसी वाहन में भरकर बोरे ले गए, लेकिन कई बोरे अंधेरे में न दिखने की वजह से वहीं पड़े रह गए। सुबह ग्रामीणों ने गेहूं के बोरे पड़े देखे तो इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ को मौके पर छह बोरे पड़े मिले। बदमाश कितने बोरे ले गए, इसका कोई पता नहीं चल सका है।
बरेली क्षेत्र की आरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार लूूट की कोई शिकायत गार्ड या अन्य किसी के द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने किसी वैगन का गेट खुलने की वजह से गेहूं के बोरे गिरने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



‘तिलहर क्षेत्र शाहजहांपुर की रेंज में नहीं आता है। वहां पर आरपीएफ बरेली के कर्मचारी ही रहते हैं। मालगाड़ी से गेहूं के बोरे लूटे जाने का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।’
विज्ञापन

- एसपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें