बड़े हरेवा में हुई घटना के बाद गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरियां भी सहमी हुई हैं। कश्यप बाहुल्य गांव होने के कारण उनके दिल में डर बैठ गया हैं। अन्य बिरादरी के लोगों का कहना है कि गांव में कश्यपों की अधिक संख्या होने की वजह से घटना को अंजाम दिया गया। कश्यपों के बाद गांव में कोरी, कुशवाहा, तेली और धानुक बिरादरी के लोग हैं, जिनकी संख्या काफी कम हैं।
गांव बड़े हरेवा की जनसंख्या 1741 है। इसमें कश्यप बिरादरी के करीब 12 सौ, तेली बिरादरी के 65, कुशवाहा के 60, कोरी के 65 और धानुक बिरादरी के करीब 50 लोग हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कश्यप बाहुल्य गांव होने के कारण यहां पर उनकी तूती बोलती है। दूसरी बिरादरी की कम संख्या होने से कोई उनका विरोध भी नहीं कर पाता है। बताया जाता है कि कश्यप बिरादरी बीएसपी का वोट बैंक हैं। गांव में ज्यादातर लोग मजदूरी पेशा हैं। गांव में कोई बड़ा कश्तकार नहीं हैं। दूसरी बिरादरी के लोगों की मानें तो संख्या अधिक होने की वजह से कश्यप हमेशा हावी रहते हैं।
गांव के रहने वाले सत्यपाल राठौर ने बताया कि इस घटना के बाद दूसरी बिरादरी के लोगोें की हिम्मत टूटी है। कश्यपों ने जिस प्रकार की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। इसकों देखकर उनके अंदर भी भय बैठ गया है। आगे कोई बातचीत होने पर कश्यप लोग किसी के साथ ऐसा र्दुव्यवहार कर सकते हैं। गांव में रहने वाले रामसेवक राठौर ने कहा कि कश्यप बिरादरी के लोगों को इस प्रकार से महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए था। पूरे मामले में लड़का दोषी था। कश्यपों को जो भी करना था उसके साथ करते। उन्हें महिलाओं के साथ ऐसी घटना नहीं करना चाहिए थी। इस घटना से गांव में भय का माहौल और दूसरी बिरादरी के लोग भी डरे हुए हैं। गांव में कुशवाहा बिरादरी के शिवसिंह ने कहा कि कश्यपों के द्वारा किए गए घिनौने कृत्य के बाद दूसरी बिरादरी को लोग भयवती हैं। कश्यपों की संख्या अधिक होने के कारण वह निरंकुश हो गए। उन्होंने छोटी बिरादरी की महिलाओं के साथ ऐसी वारदात की। इससे गांव में रहने वाले दूसरी बिरादरी के लोगों डरे हुए हैं। कश्यप इसके बाद किसी के साथ भी ऐसी घटना कर सकते हैं। गांव के राजेश का कहना है कि इस घटना से पूरा गांव शर्मशार हो गया है। गांव में कश्यप की अधिक संख्य होने की वजह से वह हमेशा गांव की दूसरी बिरादरी पर भारी पड़ते हैं। उनकी लड़की चली गई तो उन्होंने बदले की नीयत से छोटी बिरादरी के लोगों को निशाना बनाया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।