फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी दर्शन को आईं महिलाओें के कुंडल और चेन लूटी

Fri, 07 Apr 2017 11:23 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां के मंदिर के पास लगे मेले में देवी दर्शन को आईं महिला श्रद्धालुओं के साथ बदमाशों ने कुंडल और चेन नोचने के साथ ही मोबाइल और पर्स पर भी हाथ साफ कर दिए। इन घटनाओं के बीच अफरातफरी के दौरान एक युवक को शक के आधार पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां स्थित मंदिर के पास शुक्रवार को देवी मां का मेला लगा था। इसमें जिले के अलावा आसपास जिले के लोग भी देवी मां के दर्शन को आए थे। महिलाओं की भीड़ देवी मंदिर के अंदर ज्यादा थी। इसी का फायदा उठाते हुए लुटेरे और चोरों ने महिलाओं के जेवरों आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाना अल्हागंज के गांव रुकनपुर निवासी प्रियंका पत्नी भानू की सोने की चैन, जिला हरदोई के गांव खिरिया निवासी राधा पत्नी कन्हैयालाल के कुंडल और गांव देवरनिया निवासी मंजू सिंह पत्नी देवेंद्र का मोबाइल लूट लिया। मिथिलेश पत्नी कमलेश का मोबाइल पर्स से निकाल लिया गया। इसके अलावा गांव कौड़ा निवासी कृष्ण कुमार का जेब से पर्स और शाहजहांपुर के प्रमोद कुमार द्विवेदी की जेब से सात सौ रुपये निकाल लिये। इन लोगों द्वारा पुलिस चौकी कुर्रियाकलां में सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज राम बरन यादव ने बताया की मंदिर में भीड़ के समय चोरी की घटनाएं हुई। उसी समय वहां से भाग रहे एक युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें