जिले में शुक्रवार को छेड़छाड़ के तीन मामलों में दो चाचा समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। महुली मंे आरोपी ने छेेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से ढकेल दिया।
शुक्रवार को खलीलाबाद शहर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने दो चाचा पर छेड़खानी और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया। युवती का आरोप था कि छह अप्रैल ही सुबह सात बजे वह अपने कमरे में घुसने जा रही थी। उसी दौरान रिश्ते में उसके चाचा ने उसके साथ छेड़खानी की और जानमाल की धमकी दी। आरोप था कि छेड़खानी करने वाले आरोपी चाचा के एक भाई भी घटना में मदद उसकी करते हैं। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर उसके दो चाचा के खिलाफ छेड़खानी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी संग छेड़खानी ः धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसे छत से नीचे ढकेल देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। किशोरी के पिता का आरोप है कि तीन अप्रैल की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी भोजन करके छत पर सो रही थी। रात में शोर शराबा हुआ तो वह छत पर गया, जहां से देखा तो उसकी बेटी घर के उत्तर तरफ जमीन पर गिरकर घायल होकर तड़प रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मना करने पर छत से ढकेल दिया। जिससे बेटी के कई अंगों में चोर्टें आइं हैं। आरोपी युवक फोन भी करता था और अश्लील वीडीओ बनाकर इंटरनेट पर भेजने की धमकी दे रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी गंगेश नामक युवक पर छेड़खानी, मारपीट, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
केस दर्ज ः धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि वह छह अप्रैल को वह अपने कारोबार के सिलसिले में बाहर गया था। उस समय उनकी लड़की घर पर अकेली सो रही थी। रात में उनके गांव का ही एक युवक उनके घर आकर सो रही उनकी लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोच मचाने पर युवक उनकी बेटी को मारपीट कर भाग गया। इस मामले में महुली पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है