फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां सर्किल में कई बार हो चुकी हैं बैंक डकैती की घटनाएं

Sat, 07 Feb 2015 12:14 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल में आठ वर्ष में बैंक डकैती की यह तीसरी घटना है। इसके अलावा डकैत कई बार बैंक जा रहा कैश भी लूट चुके हैं। व्यापारियों के साथ भी तमाम बार लूट हो चुकी है। खुटार के गांव मुरादपुर में बैंक डकैती के बाद भाग रहे पंजाब के बदमाशों को गांव पुनौती के पास फार्मरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुवायां की एसबीआई में हुई डकैती में भी पंजाब के बदमाशों का हाथ था। उनका एक साथी खीरी का भी था। एक नजर में बैंक डकैती और लूट की घटनाएं इस प्रकार हैं।
विज्ञापन

0 28 अक्तूबर 2002 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की जोगराजपुर शाखा के कैशियर हरीप्रसाद अपने साथी दैनिक वेतनभोगी संतोष कुमार केसाथ बैंक ऑफ बड़ौदा की खुटार शाखा से पांच लाख रुपये ले जा रहे थे। खुटार मैलानी मार्ग पर गांव सलनहा के पास बाइक से आए तीन लुटेरों ने असलहों के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और खुटार की ओर भाग निकले। लूट की इस घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
0 27 अप्रैल 2007 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुरादपुर शाखा का कैशियर उत्तम श्रीवास्तव चपरासी धनपाल के साथ बॉव की खुटार शाखा से चार लाख की नगदी ले जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रोक लिया और नगदी लूट ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तमाम प्रयास किए, लेकिन घटना  का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

0 पांच जुलाई 2007 को बॉब की मुरादपुर शाखा में बदमाशों ने दिन दहाड़े असलहों की नोंक पर 47 हजार की नगदी लूट ली थी। बाद में भाग रहे बदमाशों को पुनौती गांव के पास कमलजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, लाभसिंह, दीपक सक्सेना, हरीशंकर त्रिवेदी, प्रमोद वर्मा, साबिर अली, जगदेव सिंह, आदि नागरिकों ने दौड़ाकर घेर लिया और इसी बीच पुलिस भी मौकेपर पहुंच गई और पंजाब के तीन बदमाशों को बंदी बना लिया।
0 18 मई 2011 को पुवायां की एसबीआई शाखा में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों के पास एके 47 जैसे शस्त्र थे। उन्होंने बैंक से लगभग 44 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान एक सिपाही मौके पर पहुंच गया। उसने बदमाशों को ललकारा तो गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। कई माह बाद पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त असलहे और कुछ नगदी भी बरामद हुई थी।
0 17 जनवरी 13 को डकैतों ने पुवायां की बड़ौदा पश्चिमी बैंक में चार लाख रुए लूट लिए। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुरादाबाद क्षेत्र के डकैतों को जेल भेजा था। बदमाशों का स्थानीय साथी भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें