बीसलपुर रोड पर स्थित शहर से सटे एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जब भाई मौके पर पहुंचा तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
शहर से सटे एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। पिता चारा लेने गए थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक उनके घर घुस आया और बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसी बीच वह भी घर पहुंच गया और विरोध जताया तो आदेश, पिंटू, बंटू, फूलबाबू व नरेश ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे भाई-बहन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।