फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान पकड़कर माफी मांगने पर छूटा अफसर बना जालसाज

Sat, 01 Apr 2017 12:34 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी बन कर एक जालसाज गांव घनश्यामपुर खुर्द में शौचालयों की जांच करने पहुंच गया। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वा दिया। युवक के कान पकड़कर माफी मांगने और फिर से ठगी का काम नहीं करने के आश्वासन पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक युवक गांव घनश्यामपुर खुर्द में सरकारी अनुदान के तहत बने शौचालयों की जांच करने जा पहुंचा। युवक ने खुद को सरकारी अधिकारी कर्मचारी बताते हुए शौचालय के लिए मिली राशि आदि के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उसने कई लाभार्थियों को शौचालय में घटिया सामग्री लगाने और सरकारी पैसे का गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए रुपये मांगने शुरू कर दिए। शक होने पर लोगों ने युवक से आइडेंटी कार्ड दिखाने को कहा तो वह सकपका गया।
गांव के लोगों ने युवक को पकड़कर बैठा लिया। इस बीच कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। बाद में युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। युवक ने बताया कि वह गांव में शौचालयों की स्थिति देखने आया था। उसने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं। युवक ने कोतवाली में काम पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए माफी की गुहार की। किसी के तहरीर आदि नहीं देने पर पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें