फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बेहोश कर अगवा करने की कोशिश

Sat, 01 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
 नशीला प्रसाद खाकर बेहोश हुए छात्र को साधू वेशधारी ने अगवा करने की कोशिश की। घरवालों के आने पर साधू रेलवे स्टेशन में छात्र को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के तिंदवारा गांव का रामसजीवन (17) पुत्र मुन्ना शुक्रवार को सुबह खानकाह इंटर कालेज 10वीं की परीक्षा देने आया था। विज्ञान विषय का पेपर देकर गांव जाने के लिए काली देवी मंदिर (सट्टन तिराहा) के पास वाहन का इंतजार करने लगा। तभी साधु वेषधारी ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया।

कुछ ही देर में छात्र बेहोश हो गया। साधु छात्र को ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन ले आया और चित्रकूट जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगा। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी। सूचना पाकर घरवाले रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों को आता देख साधु छात्र को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि पुत्र रामसजीवन ने साधु को पहचान लिया है। वह कोतवाली में उसकी शिकायत करेगा। कुछ लोगों का कहना है कि साधु छात्र और उसके परिजनों को भलीभांति जानता है। इसीलिए वह घरवालों को पहचान गया और भाग निकला। उधर, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें