फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लेखपाल ने खुद को गोली से उड़ाया
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला गौहरपुरा में 45 वर्षीय लेखपाल सुधीर सक्सेना ने सोमवार सुबह घर के अंदर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह काफी दिनों से सिर दर्द से परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया है।
लेखपाल सुधीर रविवार रात पत्नी लक्ष्मी और 16 वर्षीय बेटी आयुषी व छह वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ कमरे में सो गए। सोमवार सुबह लगभग छह बजे जागने के बाद वह कमरे से निकलकर रसोई के पास बंद लॉबी में बेड पर लेट गए और कुछ ही देर में उन्होंने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर पत्नी बच्चे घबरा गए और भाग कर कमरे से बाहर निकले तो लेखपाल को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी आ गए, जिसने देखा वहीं घटना से स्तब्ध रह गया। कुछ दूरी पर रह रहे भाई मानव सक्सेना भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके से 32 बोर का तमंचा कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से सिर दर्द से परेशान चल रहे थे। सुधीर के पिता शांति स्वरूप सक्सेना कानूनगो रहे थे, उनकी रिटायर होने के बाद बीमारी से मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

-------
आज लेखपाल का था जन्मदिन
भाई मानव सक्सेना के मुताबिक लेखपाल सुधीर सक्सेना का सोमवार को जन्मदिन था। परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। कहा था कि केक लाएंगे और परिवार के साथ केट काटकर जन्मदिन की खुशी सबके साथ मिलकर बांटेंगे, लेकिन इस घटना ने सारी खुशियां गायब कर दीं। मानव ने बताया कि भाई सिर दर्द से तो परेशान थे ही लेकिन विभाग की ओर से देर रात जो मेसेज डाला गया कि सामूहिक विवाह में ड्यूटी लगेगी, उसने तनाव को और बढ़ा दिया। सुबह मेसेज देखने के बाद ही उन्होंने अपने साथ यह घटना कर ली। सुधीर पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे।
-------
एसडीएम, तहसीलदार ने जताया दुख
लेखपाल सुधीर की आत्महत्या की खबर जैसे ही राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंची तो वह लोग भी सन्न रह गए। एसडीएम सदर रामजी मिश्र, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी व तमाम लेखपाल भी सुधीर के घर पहुुंचे और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

---------
लेखपाल काफी समय से सिर दर्द से परेशान थे और उन्हें नींद भी कम आ रही थी, इसी वजह से व तनाव रहता था। सोमवार सुबह छह बजे घर में लेखपाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचा कब्जे में ले लिया गया है।
बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें