फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेटी के थप्पड़ जड़ने पर गुस्साए पिता ने रविवार की रात अपने दामाद को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के मऊ बासख गांव में हुई।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार की शादी एक साल पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ वासक निवासी लालता प्रसाद की बेटी से हुई थी। एक माह से पत्नी मायके में थी। वह रविवार शाम उसकी विदा कराने के लिए ससुराल गया था। रात खाना खाने के बाद जब सभी लोग सोने की तैयारी में थे, तभी संदीप का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आकर उसने उसके थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की आवाज और बेटी के रोना सुनकर लालता प्रसाद को गुस्सा आ गया। उसने घर में रखे 32 बोर के तमंचे से दामाद संदीप पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घर के सभी लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर कैंट चौकी इंचार्ज जयप्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी कर घायल संदीप को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ससुर को मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई सुनील शर्मा ने बताया कि लालता के खिलाफ घायल संदीप कुमार के पिता रामचंद्र ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें