फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23,मृतक का फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो-24,रोते-बिलखते मृतक अशोक के परिजन

फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप
दो दिन पहले गांव के ही तीन लोगों से हो गया था विवाद
इन्हीं लोगों ने उसे देख लेने की दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
घर से खाना खाकर निकले युवक का शव गांव के बाहर ब्रह्मदेव स्थान पर रविवार रात पीपल पेड़ पर तहमद के फंदे के सहारे लटकता मिला। पिता का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उदारा निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र अशोक उर्फ बाबूराम का दो दिन पहले अपने दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। वह जैसे-तैसे उन लोगों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा था। इस पर आरोपियों ने कहा था कि आज बच गया, लेकिन कल नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पुत्र गुमसुम रहने लगा। परिवार वालों के कहने पर रविवार सुबह दस बजे उसने खाना खाया और कुछ देर बाद वह यह कहकर घर से निकल गया कि अभी थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। देर शाम तक अशोक जब वापस नहीं आया, तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। गांव में लोगों के और आसपास खेतों में भी उसकी तलाश हुई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात लगभग नौ बजे गांव के कुछ लोगों ने पड़ोसी गांव भरतापुर से लौटते सम ब्रह्मदेव स्थान पर पीपल के पेड़ पर तहमद के सहारे फांसी पर झूलते हुए अशोक को देखा तो उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे पर से उतारा। मृतक के पिता ने सुरेश ने गांव के ही तीन लोगों पर अशोक की हत्या कर पेड़ पर लटकाए जाने आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से मृतक की मां इंद्रावती, बहन रीता पांच भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

00
मृतक अशोक के शव को पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आ जाने पर कानूनी कार्यवाही होगी।
बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें